फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खर्चे पर नजर रखने के लिए भी छह टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से नोडल अधिकारियों की टीम तैयार कर ली गई है। राजनीतिक दलों के खर्चे पर नजर रखने के लिए भी छह टीमें गठित कर दी गई हैं, जबकि सुरक्षा के लिहाज से छह वीडियो सर्विलांस टीमों को भी तैनात किया जाएगा। इसके अलावा मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए उड़नदस्तों की टीमें भी बना ली गई हैं। निर्वाचन विभाग की एक टीम सार्वजनिक संपत्ति का उपयोग चुनाव प्रचार या किसी भी तरह की राजनीतिक गतिविधि के लिए हो रहा है तो इस पर विशेष नजर रख रही है।
विज्ञापन


निर्वाचन के दौरान जिले में 84 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। 27 जोनल अधिकारी और 75 नोडल अधिकारी भी तैनात किए गए हैं। जिनको चिकित्सा, कानून, संचार, भोजन, डाटा संकलन, वाहन, नामांकन, कंट्रोल रूम, विद्युत, ईवीएम आदि की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजनीतिक दलों पर नजर रखने के लिए निर्वाचन विभाग ने छह टीमें तैनात की हैं। जो चुनाव रैली से लेकर प्रत्याशियों द्वारा खर्च किए जाने धन पर नजर रखेगी। चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों का गहनता से निरीक्षण करने के लिए तीन अलग-अलग टीमें तैनात रहेंगी जिसमें प्रत्येक टीम में तीन-तीन सदस्यों को रखा गया है। इसके अलावा छह वीडियो सर्विलांस और 18 सर्विलांस टीमों को भी सक्रिय कर दिया गया है। किसी भी प्रकार की रैली या आयोजन करने से पूर्व राजनीतिक दलों या फिर निर्दलीय प्रत्याशी को अनुमति लेनी आवश्यक है।
विज्ञापन


इस दौरान किसी भी तरह की घोषणा, शिलान्यास या लोकार्पण भी नहीं किया जाएगा। एडीईओ शंकर राम ने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन करने पर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें