फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण के विरोध में धरना दिया, सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति से जुड़े लोगों ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया और नारेबाजी कर विरोध जताया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि 22 फरवरी को प्राधिकरण के विरोध में चल रहे आंदोलन को एक साल पूरा हो रहा है। इस दिन नगर में जुलूस निकलेगा। जिसमें अन्य जिलों के लोग भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


समिति के संयोजक और पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि प्राधिकरण के मुद्दे पर प्रदेश सरकार अब तक मौन है। धरने पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कनार्टक, कांग्रेस जिला सचिव दीपांशु पांडे, हाजी नूर अकरम खान, हर्ष कनवाल, हेम तिवारी, मनोज गुप्ता, रमेश आर्य, राजू गिरी, लीला खोलिया, सुनयना मेहरा, संजय कांडपाल, पीजी गोस्वामी, नारायण राम, चंद्रमणि भट्ट, केशव पांडे आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें