फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स जीप और बाइक भिड़ंत में दो पर्यटक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। धौलछीना के पास एक मैक्स जीप ने पहाड़ घूमने आए पर्यटकों की बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों पर्यटक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 108 के माध्यम से दोनों घायलों को जिला अस्पताल अल्मोड़ा में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


गोरखपुर उत्तर प्रदेश निवासी सत्यम कुशवाहा (28) और अमित शर्मा (27) बाइक से पहाड़ घूमने आए हैं। मंगलवार की शाम को धौलछीना के पास एक मैक्स वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में सत्यम कुशवाहा और अमित शर्मा दोनों घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की जानकारी 108 को दी। सूचना मिलने पर 108 मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल अल्मोड़ालाया गया। जिला अस्पताल के डॉ. नाजिम ने बताया कि दोनों घायलों के दाहिने पैर में फैक्चर है। दोनों का उपचार चल रहा है। दोनो ने हेलमेट पहना था। इसलिए दोनों के सिर में चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें