फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाईयों ने 10 फीसदी आरक्षण बिल पारित होने पर की आतिशबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए केंद्र सरकार द्वारा 10 फीसदी आरक्षण बिल लोकसभा और राज्यसभा में पारित करने पर भाजपाइयों ने चौघानपाटा में आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से समाज के गरीब लोगों द्वारा आरक्षण दिए जाने की मांग की जाती रही थी। जिसे देश के प्रधानमंत्री ने साकार किया है। इससे समाज के अंतिम छोर पर बैठा व्यक्ति विकास की मुख्य धारा से जुड़ेगा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने इसके लिए प्रधाममंत्री का आभार जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार का यह फैसला गरीबों को समाज की मुख्य धारा में लाने का कार्य करेगा।

जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह ऐतिहासिक कदम उठाया है। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद बिष्ट, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरन पंत, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष महेश नयाल, लोकसभा सह मीडिया प्रभारी राजीव गुरुरानी, विनीत बिष्ट,अनिल शाही, जगमोहन बिष्ट मनोज जोशी, दीप्ति सोनकर, प्रकाश भट्ट, जगदीश चौहान, शैलेंद्र साह सोबू, चंदन लाल टम्टा, चंद्रा जोशी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें