फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिसर के प्राध्यापकों और कार्मिकों को रखें चुनाव ड्यूटी से मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव में कुमाऊं विश्वविद्यालय एसएसजे परिसर के शिक्षकों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने का एकता शिक्षक संघ ने विरोध किया है। संगठन ने परिसर के शिक्षकों और कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने की मांग को लेकर राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त और जिला जिला निर्वाचन अधिकारी (जिलाधिकारी) को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन


एकता के सचिव डॉ. नवीन चंद्र भट्ट ने ज्ञापन में कहा है कि पिछले कुछ सालों से कुमाऊं विवि के शिक्षकों और कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगाई जा रही है, जबकि कुमाऊं विश्वविद्यालय एक स्वायत्त शासी संस्था है। यहां के शिक्षक और कर्मचारियों को चुनाव लड़ने और राजनीतिक पार्टियों की सक्रिय गतिविधियों में शामिल होने की स्वायतत्ता है।

विवि के शिक्षक और कर्मचारी विभिन्न राजनीतिक दलों में सक्रिय प्रतिभाग कर रहे हैं। कई कार्मिक पूर्व में और वर्तमान में राजनीतिक दलों में पदों पर आसीन रहे हैं और सांसद विधायक का चुनाव भी लड़ चुके हैं, ऐसे में परिसर के प्राध्यापकों और कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें