अल्मोड़ा। श्रम संविदा सलाहकार समिति के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल का अल्मोड़ा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पार्टी कार्यालय में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि शीघ्र ही कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के श्रम कमिश्नरों के साथ बैठकर कर श्रमिकों की समस्याओं का निराकरण करवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार से सामंजस्य स्थापित कर श्रमिकों के हित में कार्य किया जाएगा। श्रम संविदा सलाहकार समिति को मजबूत बनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने कहा कि सत्याल के श्रम संविदा सलाहकार समिति का अध्यक्ष बनने से समिति के कार्यों में गति आएगी। इस मौके पर मिष्ठान भी वितरण किया गया।
स्वागत करने वालों में डीसीबी अध्यक्ष लतिल लटवाल, भाजपा जिला महामंत्री रवि रौतेला, ब्लॉक प्रमुख सूरज सिराड़ी, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष महेश नयाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरन पंत, हरीश कनवाल, दर्शन रावत, प्रकाश भट्ट, बीना नयाल, मीना भैसोड़ा, चंद्रा जोशी, पूनम पालीवाल, कृष्ण बहादुर, धर्मेंद्र बिष्ट, राजा खान, तुषारकांत साह, जगमोहन बिष्ट, संजय सह, दीप टम्टा, ललित मेहता, देवेंद्र सत्यपाल, कंचन कुमार, मुकुल कमार, जगत भट्ट आदि शामिल थे।