अल्मोड़ा। बेस अस्पताल में रविवार को किसी भी मरीज का डायलिसिस नहीं हुआ। चार दिनों में अब तक चार मरीजों को डायलिसिस उपचार दिया जा चुका है। इसके अलावा दस मरीजों के रजिस्ट्रेशन भी हो चुके हैं।
बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि अब प्रत्येक दिन डायलिसिस नहीं होगा। इसके लिए हफ्ते में दो दिन तय कर दिए गए हैं।
अब प्रत्येक हफ्ते में बुधवार और शनिवार को ही मरीजों को डायलिसिस उपचार दिया जाएगा। देहरादून से ट्रेनिंग लेकर लौटे फिजिशियन डॉ. पीएस टाकुली मरीजों का उपचार करेंगे।