फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज में दिव्यांगों की सक्रिय भागेदारी सुनिश्चित करें

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। संजीवनी विकास और जनकल्याण एवं हंस फाउंडेशन की ओर से संगेला लॉज में विश्व विकलांग पखवाड़े के तहत हुई गोष्ठी में दिव्य जनों के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए समाज में उनकी सक्रिय भागेदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. रमेश बिष्ट, राजेंद्र कुमार, एबीडीओ हर्ष अधिकारी और दिव्यांग राजेंद्र ने किया। इस मौके पर परियोजना हेड निरज बिष्ट, प्रोजेक्ट मैनेजर राजेंद्र तिवारी, समन्वयक राजीव कांडपाल और डॉ. रमेश बिष्ट आदि ने कार्यक्रम के महत्व और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

वक्ताओं का कहना था कि दिव्यजनों में दिव्यांगता की सोच को खत्म करते हुए जुनून पैदा करने की जरूरत है। इससे उनमें ऊर्जा का संचार होगा। इस मौके पर प्रभारी एसओ प्रदीप भट्ट, संजीवनी के महेश घुघत्याल, विधायक प्रतिनिधि सदानंद पांडे, प्रकाश उपाध्याय आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम में समाज कल्याण अधिकारी रणजीत सिंह, शंकर सिंह, सूरज सिंह, माध्वी देवी, पूरन सिंह, भावना, श्याम पांडे, धनसिंह, गौरी शंकर, सुरेश मनराल, गोपाल सिंह व गौरव आदि तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें