फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 के बजाए अब 21 अक्तूबर को शुरू होगा अल्मोड़ा महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के निधन पर शासन ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इसके चलते तीन दिवसीय अल्मोड़ा महोत्सव के कार्यक्रम 20 अक्तूबर के बजाय अब एक दिन बाद 21 अक्तूबर से प्रारंभ होंगे और महोत्सव 23 अक्तूबर तक चलेगा। शोक के चलते 20 अक्तूबर को होने वाले कार्यक्रम अब 23 अक्तूबर को प्रारंभ होंगे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया है कि शासन ने पूर्व सीएम एनडी तिवारी के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। 18 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक तीन दिन के राजकीय शोक के दौरान जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।

इस दौरान कोई भी शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 20 अक्तबूर से 22 अक्तूबर तक होने वाले अल्मोड़ा महोत्सव के कार्यक्रम में भी बदलाव किया गया है। तीन दिवसीय अल्मोड़ा महोत्सव के कार्यक्रम अब 21 अक्तूबर से प्रारंभ होंगे। महोत्सव 23 अक्तूबर तक चलेगा। महोत्सव में 20 अक्तूबर को होने वाले कार्यक्रमों के लिए 23 अक्तूबर का दिन निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें