फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने शुरू की निकाय चुनाव की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पालिका चुनाव के लिए आरक्षण की स्थिति साफ होने के बाद राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की गई। गत दिनों अल्मोड़ा आए पर्यवेक्षक के सम्मुख चौदह कार्यकर्ताओं द्वारा की गई दावेदारी की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि कार्यकर्ताओं की दावेदारी को लेकर शीघ्र हाईकमान को अवगत करा दिया जाएगा। निकाय चुनाव में पार्टी के टिकट का फैसला हाईकमान करेगा, जो कि सभी को मान्य होगा। पार्टी संगठन एकजुट होकर निकाय चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगा और पार्टी निकाय चुनाव में जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही पार्टी आलाकमान द्वारा सहमति बनाकर निकाय चुनाव के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी।

बैठक में पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, प्रीति बिष्ट, किरन साह, केवल सती, सिकंदर पवार, आनंद बगडवाल, अमित जोशी, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, हेम चंद्र जोशी, मनोज सनवाल, विनोद वैष्णव, हर्ष कनवाल, नवाज खान, त्रिलोचन जोशी, रमेश कांडपाल, राधा बंगारी, जेबुलनिशा अंसारी, गौरव वर्मा, शरद साह, प्रयाग जोशी, सचिन आर्या, रोबिन भंडारी, हिमांशु कांडपाल, अमित बिष्ट, लावण्य पंत, दानिश खान, अमन अंसारी, नूर अकरम खान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें