फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित सेंट्रो हुंडई कार बीच सड़क में पलटी, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। माल रोड में पशु अस्पताल के पास एक रिटायर्ड फौजी की सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर पुलिस के साइन बोर्ड से टकरा कर बीच सड़क में पलट गई। दुर्घटना वाहन स्वामी घायल हो गया। एक घंटे बाद पुलिस की क्रेन बुलाकर वाहन को सड़क से हटाया गया। घायल वाहन स्वामी का ईसीएचएस में उपचार कराया गया।
विज्ञापन


जमराडी बैंड सेराघाट निवासी रिटायर्ड फौजी प्रताप सिंह पुत्र नैन सिंह तथा गोपाल राम पुत्र राम लाल शुक्रवार को अपने घर से सेंट्रो कार संख्या यूके 01-7464 से अल्मोड़ा सीएसडी कैंटीन आए थे। कार को गोपाल राम चला रहे थे। कैंटीन से लौटते समय माल रोड में जीआर गेट पर पशु अस्पताल के पास कार अनियंत्रित होकर पुलिस के साइन बोर्ड से जा टकरायी और बीच सड़क में पलट गई। लोगों ने दोनों को वाहन से बाहर निकाला। इसके बाद प्रताप सिंह का ईसीएचएस में उपचार कराया गया। पुलिस कर्मियों ने कार को धक्का मारकर बीच सड़क से किनारे किया। एक घंटे बाद पुलिस की क्रेन बुलाकर वाहन को सड़क से हटाया गया। दुर्घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें