फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण के प्राथमिक वर्ग में ज्योत्सना, जूनियर वर्ग में नितिशा रही अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर में विभिन्न स्थानों पर शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा अर्चना का सिलसिला जारी है। श्रद्धालुओं ने दुर्गा पंडालों तथा मंदिरों में पहुंच कर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर सुख शांति का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन


नगर के गंगोला मोहल्ला, लक्ष्मेश्वर, रोडवेज वर्कशॅाप, राजपुरा, लाला बाजार, खत्याड़ी, वाल्मीकि बस्ती, धारानौला, चौघानपाटा, ढूंगाधारा आदि स्थानों पर आयोजित दुर्गा पंडालों में भजन कीर्तन हो रहे हैं। इधर रामलीला मैदान ढूंगाधारा में आयोजित दुर्गा महोत्सव के दौरान हुई भाषण प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में ज्योत्सना त्रिपाठी, मयंक बनौला, अभय तिवारी तथा जूनियर वर्ग में नितिशा भंडारी, दीपांकर कुमैया, पंकज पांडे क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। निर्णायक उदय किरौला, श्याम सिंह कुटौला, डॉ. हयात सिंह रावत, नवीन बिष्ट थे। क्विज प्रतियोगिता में अक्षित जोशी, राहुल बिष्ट, दीपेश जोशी प्रथम, सतीश साह, सौरव कुमैया, दिपांकर कुमैया द्वितीय, प्रमोद कुमार, भास्कर बिष्ट, शुभम लोहनी तृतीय रहे। मुख्य अतिथि भैंसियाछाना के खंड शिक्षाधिकारी हरीश रौतेला ने विजेताओं को पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए। संचालन वंदना सिंह ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें