फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने की बीएससी सेल्फ फाइनेंस और एमएससी में सीटें बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुविवि एसएसजे परिसर के छात्रों ने बीएससी सेल्फ फाइनेंस में 50 सीटें और एमएससी गणित, वनस्पति और प्राणि विज्ञान में दस-दस सीटें बढ़ाने की मांग करते हुए परिसर के अधिष्ठाता छात्र कल्याण को ज्ञापन दिया है। छात्रों ने मांगे जल्द पूरी नहीं होने पर क्रमिक अनशन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


आर्यन छात्र संगठन की ओर से छात्रों के दल ने बुधवार को अधिष्ठाता छात्र कल्याण से मुलाकात की और समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। छात्रों का कहना है कि बीएससी सेल्फ फाइनेंस में सौ सीटें प्रस्तावित की गई हैं, लेकिन गणित ग्रुप में 150 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। जिनमें अधिकांश छात्र अच्छे अंकों के साथ वरीयता सूची में शामिल हैं। जिन्हें प्रवेश नहीं मिल रहा है।

वहीं दूसरी ओर एमएससी की वरीयता सूची में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र प्रवेश से वंचित रह गए हैं। छात्रों ने बीएससी और एमएससी में सीटें बढ़ाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में छात्र संघ महासचिव आशीष पंत, अक्षय कुमार टम्टा, उज्ज्वल जोशी, चंदन रावल, मयंक सिंह मटियानी, नवल बिष्ट, अमित पंत, शंकर जोशी, अभिषेक बनौला, नवीन नेगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें