फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी में प्रयोगशाला उपकरणों का रखरखाव सही नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित ने शहर के विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जीआईसी अल्मोड़ा के निरीक्षण में प्रयोगशालाओं में उपकरणों का रखरखाव सही नहीं मिला। बिजली व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं थी। उन्होंने दस दिन के भीतर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा के निरीक्षण में भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान प्रयोगशाला में उपकरणों की कमी पाई गई और रखरखाव सही नहीं मिला। सीडीओ ने 10 दिन के भीतर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश प्रधानाचार्य को दिए। उन्होंने बच्चों से गणित और भौतिक विज्ञान से संबंधित प्रश्न भी पूछे। जिनके बच्चों ने जवाब दिए। बिजली व्यवस्था भी व्यवस्थित नहीं मिली।
विज्ञापन


उन्होंने जूनियर हाइस्कूल नरसिंहबाड़ी के निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई। आंगनबाड़ी केंद्र नरसिंहबाड़ी और मुरलीमनोहर वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इन केंद्रों पर 12-12 बच्चे पंजीकृत हैं पर आठ-आठ बच्चे ही उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि बच्चों को घर से बुलाकर लाएं। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का नामांकन बढ़े इसके लिये अपने स्तर से भी प्रयास करें।
विज्ञापन


एक माह में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई तो मिलेगी प्रतिकूल प्रविष्टि
अल्मोड़ा। मेरी गांव मेरी सड़क योजना में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित ने हवालबाग, लमगड़ा और भैंसियाछाना विकासखंड के खंड विकास अधिकारियों के वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि तीनों खंड विकास अधिकारियों को एक माह का समय दिया गया है। यदि निर्धारित अवधि में अपेक्षित प्रगति नहीं मिली तो प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। मालूम हो कि गत दिवस सीडीओ ने विकास भवन में जिले के खंड विकास अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि चेतावनी के बावजूद तीन खंड विकास अधिकारियों ने मेरी गांव मेरी सड़क योजना में सही काम नहीं किया। जिसके बाद तीनों ब्लाकों के खंड विकास अधिकारियों का जुलाई माह का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें