फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरसैंण मुद्दे को लेकर पदयात्रा में निकले प्रवीण अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। गैरसैंण राजधानी, नशे को रोकने और युवाओं को रोजगार देने जैसे मुद्दों को लेकर उत्तरकाशी से मुनस्यारी तक पदयात्रा पर निकले प्रवीण सिंह को स्वास्थ्य खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मूल रूप से बनारस निवासी 36 वर्षीय प्रवीण सिंह ने 25 मई को मोड़ी उत्तरकाशी से यात्रा शुरू की थी। बीते दिन चौखुटिया में स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल अल्मोड़ा में भर्ती कराया गया है। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने बताया कि प्रवीण सिंह इससे पूर्व नशा नहीं रोजगार दो जैसे आंदोलनों में सक्रिय रहे। देहरादून में भूख हड़ताल जैसे कार्यक्रमों भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें