फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता लोकसभा, निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटें: कुलदीप

विज्ञापन
bsp
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बहुजन समाज पार्टी के अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोक सभा क्षेत्र की यहां एक होटल में हुई समीक्षा बैठक में नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप बालियान ने लोकसभा और नगर पालिका के चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे वालियान ने कार्यकताओं में जोश भरते हुए अधिक से अधिक लोगों को बसपा से जोड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लोकसभा और नगर पालिका चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं। पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने जिलाध्यक्ष पंकज चन्याल, बागेश्वर जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, पिथौरागढ़ जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, चंपावत जिलाध्यक्ष आनंद कुमार को जिला, विधानसभा और नगर कमेटियों में संशोधन कर संगठन को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे बालियान का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, लोकसभा कोआर्डिनेटर बीआर धौनी, जोन कोआर्डिनेटर बसंत कुमार, कृपाल आर्या, सुंदर धौनी, गिरीश चौधरी, ज्येष्ठ उप प्रमुख महेश चंद्र, डॉ. संजय टम्टा, वरिष्ठ अधिवक्ता शेखर लखचौरा, प्रदेश सचिव हरीश सुनौली, सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष जगदीश चंद्र, जागेस्वर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नारायण राम, अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुरेश कुमार, द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुंदर कुमार, ललित कुमार, तारा राम आर्या, राजेश कुमार, नंद प्रसाद, श्याम लाल, हरी राम, दीपक कुमार, दीप चंद्र, बाली राम, नवीन चंद्र, रमेश राम, महेंद्र लाल, हरीश राम, मनोहर लाल, पुष्कर कुमार, सुंदर अखिलेश, हिमांशु प्रकाश, चंदन लाल, संतोष कुमार, हीरा लाल, रफीक अहमद, भुवन कुमार, राकेश जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें