फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों में लोक संस्कृति के बहुरंगी रंग बिखेरे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। मानस पब्लिक जूनियर हाईस्कूल ढूंगाधारा में भारत स्काउट गाइड के पांच दिवसीय तृतीय सोपान शिविर शुरू हो गया है। स्काउट तथा गाइडों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि एसएसजे परिसर के पूर्व जीव विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. एसएस पथनी तथा विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत के अवर अभियंता गोविंद सिंह मेहरा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड छात्र-छात्राओं में चारित्रिक श्रेष्ठता उत्पन्न करने में विशेष सहायक है। शिविर के आयोजन समिति सचिव तथा स्कूल के प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि समारोह के कुछ कार्यक्रम उदयशंकर नाट्य अकादमी फलसीमा में भी होंगे। शिविरार्थियों को गांठ बंधन, कंपान ज्ञान, भौगोलिक दिशाओं का ज्ञान, स्काउट गाइड का इतिहास, प्राथमिक चिकित्सा तथा स्वास्थ्य, स्वच्छता आदि की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डा. शेष चंद्र ने सड़क सुरक्षा के बारे में बताया। इस मौके पर भारत स्काउट गाइड के जिला संरक्षक प्रकाश जोशी, जिला सचिव पूरन अल्मिया, जिला संगठन आयुक्त दिगंबर फुलोरिया, प्रधानाचार्य सुरेश पाठक, कुंदन चम्याल, संरक्षक मंजू बिष्ट, संयोजक निराजना पांडेय, केके पांडे, दया जोशी, राधा राजपूत, नीमा नगरकोटी, दीवान सिंह बिष्ट, हर्षवर्धन चौधरी, कपिल मल्होत्रा, भावना मल्होत्रा, प्रदीप कुमार गुरुरानी, जगमोहन बिष्ट, देवाशीष नेगी, भूपाल नेगी, शंकर पांडे, कमल पंत, रणजीत भंडारी, गिरीश मल्होत्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें