फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौलादेवी के नितिन बने सेना में अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। जम्मू कश्मीर में 1996 में ऑपरेशन रक्षक के दौरान शहीद हुए ग्राम अमस्यारी निवासी शहीद उत्तम सिंह नेगी के पुत्र लेफ्टिनेंट खुशाल सिंह नेगी ने शनिवार को आईएमए से पासिंग आउट परेड पास की।
विज्ञापन


पिता की शहादत के समय खुशाल सिर्फ तीन माह के थे। खुशाल की माता पदमा देवी ने विपरीत परिस्थितियों में अपने हौसले को बनाए रखने के साथ ही बच्चों पढ़ाई पूरी करवाई। खुशाल ने इंटर तक की शिक्षा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से पूरी की। उनके बड़े भाई गिरीश, खुशाल के ताऊ सेवानिवृत्त फौजी हर्ष सिंह, दूसरे ताऊ शिक्षक बलवंत सिंह, चाचा सुबेदार कुंवर सिंह, एनएसजी कमांडो पद पर तैनात चचेरे भाई राजेश नेगी सहित तमाम ग्रामीणों ने उपलब्धि पर खुशी जताई है।

अल्मोड़ा। जिले के धौलादेवी निवासी नितिन पांडे ने सेना में अफसर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नितिन के पिता गिरीश चंद्र पांडे भी सेना में अधिकारी हैं, जबकि माता माधवी पांडे गृहिणी हैं। नितिन की 12वीं तक की शिक्षा आर्मी स्कूल अल्मोड़ा में हुई। 2013 में उनका चयन एनटीडीए में हुआ। 2016 में एनडीए पास आउट होकर 2017 को आईएमए देहरादून में ज्वाइनिंग ली। रविवार को आईएमए से पास आउट होकर नितिन सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं।
विज्ञापन


नितिन ने सफलता का श्रेय माता-पिता, अंग्रेजी शिक्षक प्रवक्ता बीडी पांडे और आर्मी स्कूल के प्रधानाचार्य को दिया है। उनकी सफलता पर बीके पांडे, कमला पांडे, बीडी पांडे, दीपा पांडे, कैलाश मनराल, शिवदत्त पांडे, पूरन चंद्र पांडे, अमर रजवार, राजेंद्र सिंह गैड़ा, तारा बिष्ट आदि ने प्रसन्नता जताई है। नितिन के गांव धौलादेवी और नानिहाल बरतोली (पनुवानौला) में भी खुशी का माहौल है।

रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत विकासखंड के पांडेकोटा गांव निवासी कमल सिंह नेगी भी सेना में अफसर बन गए हैं। शनिवार को आइएमए देहरादून में संपन्न पासिंग आउट परेड में उन्होंने जैसे ही अंतिम पग भरे, इससे पूरा क्षेत्र गौरवान्वित हो गया। बता दें कि कमल सैन्य परिवारिक पृष्ठ भूमि से जुड़े हुए हैं। कमल के सैन्य अधिकारी बनने पर कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

आईएमए देहरादून में संपन्न पासिंग आउट परेड में सैन्य अधिकारी बनने वाले उत्तराखंड के 38 युवा अफसरों में यहां पांडेकोटा गांव निवासी कमल सिंह नेगी का नाम भी जुड़ गया है। कमल बचपन से ही सैन्य अधिकारी बनना चाहते थे, उन्होंने यहां के आर्मी पब्लिक स्कूल से 12वीं की परीक्षा पास की। 2009 में सेना में भर्ती होने के बाद कमल ने 2013 में कमीशन पास किया। उन्हें 12 मराठा रेजीमेंट पठानकोट में तैनाती मिली है।

कमल के दादा भी सेना से सेवानिवृत्त हैं, उनके पिता ललित नेगी सेना से सेवानिवृत्त होकर वर्तमान में डीएससी में हैं। छोटा भाई नीरज नेगी भी वायु सेना में कार्यरत हैं जबकि माता कमला देवी गृहणी हैं। उनके चाचा और चचेरा भाई भी भारतीय सेना में हैं। उनके अधिकारी बनने पर विधायक करन माहरा, पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे, यतीश रौतेला, कांग्रेस नेता हेमंत माहरा आदि ने उन्हें शुुुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें