फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याएं हल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ठेकेदारों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने लोनिवि के मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता (प्रथम वृत) को ज्ञापन देकर समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। समस्याएं हल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


ठेकेदारों ने आरोप लगाया है कि लोनिवि द्वारा कार्यों का समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है। ठेकेदारों पर रायल्टी की दरें मनमाने तरीके से लगाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा ठेकेदारों की दस प्रतिशत जमानत धनराशि का वर्षों से भुगतान नहीं किया गया है। अधीक्षण अभियंता द्वारा पूर्व में प्रांतीय खंड की निविदाओं में अनियमितता की जांच का आश्वासन देने के बावजूद अभी तक जांच रिपोर्ट का खुलासा नहीं हुआ है।

उन्होंने समस्याओं का दस दिन के भीतर समाधान नहीं होने पर आंदोलन करने और विजिलेंस में शिकायत करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में सुंदर सिंह मेहरा, गोपाल सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह सिराड़ी, गणेश मेहता, गोपाल मेहता, कमल कुमार पांडे, चेतनप्रताप बिष्ट, अरविंद सिंह बिष्ट, पृथ्वीराज सिंह मटेला, शंकर सिंह, कुंदन सिंह बिष्ट, कमल लटवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें