फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में नंदादेवी मेले की तैयारियां शुरू

Mon, 17 Jul 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदादेवी मेला समिति ने मेले की तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रसिद्ध नंदादेवी मेले की शुरुआत पंचमी 26 अगस्त को गणेश पूजा के साथ होगी। केले के वृक्षों को आमंत्रण 27 अगस्त को दिया जाएगा और 28 अगस्त को शोभायात्रा के साथ केले के खामों को मंदिर प्रांगण में लाया जाएगा। 28 अगस्त को मेले का विधिवत उद्घाटन होगा। एक सितंबर को मां नंदा-सुनंदा की शोभा यात्रा निकलेगी।
विज्ञापन

     
मेला समिति के मुख्य संयोजक मनोज सनवाल ने बताया कि 26 अगस्त को नंदादेवी मंदिर प्रांगण में मेहंदी और ऐंपण प्रतियोगिता होगी। 27 अगस्त को सर्वदलीय महिला समिति द्वारा विभिन्न कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। 28 अगस्त को स्कूली बच्चे संास्कृतिक जुलूस निकालेंगे। 29 अगस्त को गायन प्रतियोगिता और 30 अगस्त को महिला सांस्कृतिक दलों की झोड़ा प्रतियोगिता होगी।    
  
31 अगस्त को महिला सांस्कृतिक दलों द्वारा सांस्कृतिक जुलूस निकाला जाएगा। 28 अगस्त से 31 अगस्त तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। एक सितंबर को मां नंदा-सुनंदा की शोभायात्रा निकलेगी। शोभायात्रा के लिए रवि गोयल को संयोजक बनाया गया है। मुख्य मेला संयोजक ने सभी पालिका सभासदों, बीडीसी सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों, प्रधानों से मेले को आकर्षक बनाने में सहयोग की अपील की है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें