फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 84 लोगों को लगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में दूसरे चरण में अग्रिम पंक्ति के कार्मिकों का टीकाकरण जारी है। शनिवार को विभिन्न केंद्रों में 84 लोगों को कोरोना का टीका लगा। दूसरे चरण में अब तक जिले में 75 प्रतिशत कार्मिकों को कोरोना का टीका लग चुका है।
विज्ञापन

जनपद में शनिवार को 15 केंद्रों में कोरोना टीकाकरण हुआ। सभी केंद्रों में 84 कार्मिकों को कोरोना टीके की पहली डोज लगी। दूसरे चरण में पुलिस, राजस्व पुलिस, एसएसबी, आइटीबीपी जवान समेत अग्रिम पंक्ति में तैनात कार्मिकों का टीकाकरण किया गया।
उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा में आठ फरवरी से कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू हुआ। दूसरे चरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अग्रिम पंक्ति के कुल तीन हजार लोगों की लिस्ट तैयार की गई थी। जिसमें से अब तक जिले में 2278 कार्मिकों को टीका लग चुका है। शनिवार को जिले में 84 लोगों को टीका लगा। सीएमओ डॉ. सविता ह्यांकी ने बताया कि जिले के 15 केंद्रों में टीकाकण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें