फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की चार सेवाएं रही ठप, 69 हजार का हुआ घाटा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
अल्मोड़ा। चालकों की कमी के कारण शनिवार को अल्मोड़ा स्थित रोडवेज डिपो की अल्मोड़ा-टनकपुर, अल्मोड़ा-मासी, अल्मोड़ा-धरमघर-दिल्ली, अल्मोड़ा-धरमघर सेवाएं ठप रहीं। बसें नहीं चलने से इन रूटों को जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ा। चार सेवाओं का संचालन नहीं होने से रोडवेज को 69 हजार रुपये का घाटा हुआ।
विज्ञापन

रोडवेज की टनकपुर सेवा दूसरे दिन भी नहीं चली। रोडवेज की टनकपुर को जाने वाली बस से प्रतिदिन औसतन 12 हजार रुपये की कमाई होती है। दो दिन बस नहीं चलने से 24 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ। इसके अलावा अन्य तीन बसों से औसतन 15 हजार रुपये प्रतिदिन कमाई होती है। तीनों सेवाओं के पहिए थमने से 45 हजार का घाटा हुआ।
चार सेवाएं नहीं चलने से रोडवेज को कुल 69 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ। चालकों की कमी के कारण रोडवेज प्रबंधन रूटों पर बसों का नियमित संचालन नहीं कर पा रहा है। रोडवेज डिपो में चालकों की भारी कमी बनी है। रोडवेज से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में कुछ चालक अवकाश पर चल रहे हैं जबकि कुछ चालकों ने मेडिकल अवकाश ले रखा है। इससे डिपो में चालकों की भारी कमी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें