अल्मोड़ा। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जिले के तीन मूल्यांकन केंद्रों में जारी है। रविवार को तीन मूल्यांकन केंद्रों में 8336 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
पीएमश्री राजा आनंद सिंह जीजीआईसी मूल्यांकन केंद्र में रविवार को हाईस्कूल के 10 टेबलों में 2500 और इंटर के 15 टेबलों में 980 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। मिशन इंटर कॉलेज रानीखेत में 119 परीक्षकों ने 3493 कॉपियों का मूल्यांकन किया। इस दौरान हाईस्कूल में 64 तथा इंटरमीडिएट में 55 परीक्षकों ने कॉपियां जांचीं।
इस दौरान हाईस्कूल की 1742 व इंटर की 1751 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई। उप नियंत्रक हेमंत कुमार अग्रवाल ने बताया कि मूल्यांकन केंद्र पर हाईस्कूल की 27,233 और इंटरमीडिएट की 24,035 उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षकों को सावधानीपूर्वक और निर्धारित मानकों के अनुसार मूल्यांकन करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि परिणाम निष्पक्ष और त्रुटिरहित घोषित किए जा सकें। इधर जीआईसी चौखुटिया में छह टेबलों में हाईस्कूल की 1363 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं।