रानीखेत (अल्मोड़ा) रानीखेत के ग्राम पाखुड़ा की एडवोकेट प्रीति गोस्वामी ने असम के गुवाहाटी में आयोजित दूसरी पैरा पैरा लॉन बाल नेशनल चैंपियनशिप में सिंगल्स में सिल्वर और ट्रिप्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता 24 से 28 मार्च 2026 तक हुई।
नैनीताल हाईकोर्ट में अधिवक्ता प्रीति गोस्वामी दिव्यांग खिलाड़ी हैं। वे पैरा लॉन बाल के साथ-साथ तैराकी, एथलेटिक्स और मोटरस्पोर्ट्स में भी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। प्रीति ने कहा कि वे आगे भी देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करना चाहती हैं। उन्होंने कोचिंग स्टाफ और फेडरेशन का आभार व्यक्त किया। प्रीति को पहले भी तिलु रौतेली पुरस्कार 2024 और मुख्यमंत्री दक्ष दिव्यांग अवार्ड सहित कई सम्मानों से नवाजा जा चुका है।