अल्मोड़ा से आठ हजार से अधिक मतदाता 10 महीने के भीतर जिले से गायब हो गए (voters missing in Almora) हैं, जिसका खुलासा मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान हुआ है।
अल्मोड़ा जिले से आठ हजार से अधिक मतदाता 10 महीने के भीतर जिले से गायब हो (voters missing in Almora) गए हैं, जिसका खुलासा मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान हुआ है।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान बीते विधानसभा चुनाव के सापेक्ष इस लोकसभा चुनाव में 10 महीने के भीतर ही जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों से 8265 मतदाता अपने मूल स्थान को छोड़ कर अन्यत्र चले गए हैं। ये कहां रह रहे हैं, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।
अल्मोड़ा नगर क्षेत्र से सबसे अधिक लोगों ने छोड़ा स्थान
निर्वाचन आयोग के आकड़ों के अनुसार वोटरों का सबसे अधिक अधिक लोग जिला मुख्यालय के अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र से गए हैं। नगर सहित इसके आसपास के क्षेत्रों में शिक्षा, चिकित्सा सहित अन्य सुविधाओं की बेहतरी के बाद भी 3582 लोगों ने स्थान छोड़ा है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है। इसके अनुसार पिछले विधानसभा चुनाव की अपेक्षा इस बार आठ हजार से अधिक मतदाता अपने मूल स्थान को छोड़ चुके हैं। इनकी जानकारी जुटाने के लिए उन्हें नोटिस जारी किया गया है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी को होगा, इसके बाद स्थिति साफ होगी।- विनीत तोमर, डीएम, अल्मोड़ा।