फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईओ जांच कर सप्ताहभर में दें आख्या: सीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में कतिपय राजकीय इंटर कॉलेजों द्वारा एलईडी बल्ब, ट्यूब और विद्युत सामग्री अधिक मूल्य पर खरीदने के मामले में शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने ब्लॉकों में सभी विद्यालयों की जांच कर सप्ताहभर के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि पिछले दिनों एक आरटीआई कार्यकर्ता द्वारा शिक्षा विभाग से विद्यालयों में बिजली उपकरण खरीदने के मामले में सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी गई थी। सूचना में एक एलईडी ट्यूब लाइट की कीमत टैक्स सहित 2700 रुपये दशाई गई थी। जबकि इसका बाजार मूल्य काफी कम है। जिससे विद्यालयों में बिजली उपकरण खरीदने के मामले में गड़बड़झाले की आशंका है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी ने खंड शिक्षा अधिकारियों को जारी पत्र में कहा है कि संज्ञान में आया है कि कतिपय विद्यालयों ने एलईडी बल्ब सहित विद्युत सामग्री निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर क्रय की है। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने विकासखंडों के विद्यालयों की समीक्षा करें कि किन-किन विद्यालयों ने निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर विद्युत सामग्री क्रय की है। साथ ही यह भी बताएं कि इसका बजट किस मद से उपभोग किया है। खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सप्ताहभर के भीतर सुपष्ट आख्या उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें