फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा से कौसानी को रवाना हुए द अल्टीमेट उतराखण्ड हिमालयन एमटीबी चैलेन्ज के साइकिलिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। पर्यटन विभाग उत्तराखंड तथा साइकिल फेडरेशन ऑफ इंडिया की चौथी दि अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन एमटीबी चैलेंज प्रतियोगिता का अल्मोड़ा में पर्यटन कार्यालय के समीप बने शुभारंभ स्थल से डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने फ्लैग ऑफ किया। उन्होंने प्रतिभागियों को अग्रिम यात्रा के लिए शुभकामनाएं देकर उनका हौसला बढ़ाया।

डीएम भदौरिया ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश में माउंटेन बाइकिंग की असीम संभावनाओं को देखते हुए साइकिलिंग और बाइकिंग क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारना है। इसके आयोजन से राज्य में साहसिक खेलों का बढ़ावा मिलेगा। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विशिष्ट पहचान मिलेगी। इससे पूर्व सभी प्रतिभागियों को पर्यटन कार्यालय में स्थानीय बाल मिठाई खिलाकर रवाना किया गया। यह रैली जिले में कोसी, दौलाघट, बग्वालीपोखर, बिंता, सोमेश्वर होते हुए कौसानी पहुंचेगी।
विज्ञापन


इस मौके पर बताया गया कि जिले में प्रतिभागियों को 82 किमी का सफर तय करना है। प्रतिभागी राज्य के आठ पर्वतीय जिलों में 564 किलोमीटर का सफर तय करेगी यह प्रतियोगिता नैनीताल से शुरू होकर अल्मोड़ा, कौसानी, रुद्रप्रयाग, नई टिहरी, चिन्यालीसौड़ के बाद मसूरी में समाप्त होगी।


शुभारंभ के मौके पर ये लोग रहे मौजूद
शुभारंभ के मौके पर साइकिल फेडरेशन ऑफ इंडिया के रेस डायरेक्टर वीएन सिंह, केएमवीएन महाप्रबंधक अशोक जोशी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे, पुलिस उपाधीक्षक केआर आर्य, कोतवाली निरीक्षक अरुण कुमार वर्मा, युवा कल्याण अधिकारी डीपीएस नेगी, सहायक निदेशक बचत अनिल कुमार टम्टा, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, केएमवीन प्रबंधक शीला साह, प्रबंधक एडवेंचर केएमवीएन गिरधर मनराल, प्रबंधक इवेंट गोपाल बिष्ट, गीतांजलि अमित कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।
विज्ञापन





एसएसपी ने अल्मोड़ा से कौसानी तक साइकिल से यात्रा की
अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने द अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन एमटीबी चैलेंज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाने के लिए प्रतिभागियों के साथ अल्मोड़ा से कौसानी तक साइकिल से यात्रा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें