फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमेश्वर विधानसभा के लिए तीन सड़कों को मिली वितीय स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। लंबे समय से सड़क की बाट जोह रहे सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी है। विधानसभा क्षेत्र के तीन सड़कों के निर्माण की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इनमें चौबटिया - नागपानी -देहोली, बडगल रौतेला - कफचौन, रिकोशा-शेर सिंह इंटर कालेज सड़क शामिल हैं।
विज्ञापन


शासन से तीनों सड़कों के निर्माण के लिए 496.80 करोड़ रुपये की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। क्षेत्रवासियों ने इसके लिए राज्य मंत्री और स्थानीय विधायक रेखा आर्या का आभार जताया है। भाजपा कार्यकर्ता विशन कनवाल, हरीश परिहार, भूपाल सिंह परिहार, कुंदन फर्त्याल, कालनू, देेहोली आदि ने बताया कि चौबटिया नागपानी मोटर मार्ग की मांग लंबे समय से चल रही थी। सड़क न होने से आक्रोशित यहां ग्रामीणों ने इस साल लोक सभा चुनाव के बहिष्कार की चेेतावनी दी थी। शासन ने राज्य योजना के अंतर्गत चौबटिया-नागपानी-देहोली, बडगल रौतेला -कफचौन, रिकोशा - शेर इंटर कालेज सड़क के निर्माण की स्वीकृति दे दी है। उनका कहना है कि राज्य मंत्री व क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या के प्रयासों से यह संभव हो सका है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें