मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट ब्लॉक क्षेत्र में बीएलएनएल की संचार सेवा सोमवार को भी ठप रही। इस कारण डीएम की वीडियो कांफ्रेंसिंग नहीं हो पाई। देर शाम बीएसएनएल संचार सेवा ने काम करना शुरू किया।
बीएसएनएल की ओएफसी लाइन कटने से सल्ट विकासखंड में एक सप्ताह से बीएसएनएल के तीनों टावर, ब्रॉडबैंड सेवा, मोबाइल, टेलीफोन, इंटरनेट आदि सेवाएं ठप पड़ी थीं। इस कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों से जूझना पड़ रहा था। सोमवार को डीएम की वीडियो कांफ्रेंसिंग भी नहीं हो पाई।
करीब एक सप्ताह बाद सोमवार देर शाम बीएसएनएल की संचार सेवा ने काम करना शुरू कर दिया था। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिली है। इस मामले में सीएससी सेंटर संचालक और व्यवसायी तहसीलदार से मिले। उन्होंने कहा कि इंटरनेट नहीं चलने से कामकाज काफी प्रभावित हो रहा है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने बिल में कटौती करने की मांग की है।