फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकेश, खुशबू, गीतांजलि, किरन, आकांक्षा अपने वर्गों में प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पिछले दिनों लोक प्रबंध विकास संस्था और कुमाऊंनी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता के परिणाम घोषित हो गए हैं। वरिष्ठ वर्ग को मानव वन्यजीव संघर्ष, मध्यम वर्ग को जंगल की आग और कनिष्ठ वर्ग को मेरे दोस्त विषय दिए गए थे। वरिष्ठ, मध्यम प्रतियोगिता में लोकेश, खुशबू, गीतांजलि, किरन, आकांक्षा अपने अपने वर्गों में प्रथम रहे। जीबी पंत पर्यावरण संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. आरसी सुंदरियाल ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


वरिष्ठ वर्ग में लोकेश कांडपाल, पूजा बिष्ट, सपना आर्या और खुशी जोशी क्रमश: पहले,दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहे। मध्यम वर्ग में खुशबू आर्या, तनुजा आर्या, यतीश कुमार लोहनी, शालिनी बजेठा और कनिष्ठ वर्ग में गीतांजली, प्रियांशु कुमार, हिमांशु शेखर पांडे और सौरव कुमार क्रमश: पहले,दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहे।

कुमाऊंनी निबंध प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में किरन बिष्ट, चन्द्रा, भावना आर्या, रिंकी नगरकोटी, कनिष्ठ वर्ग में आकांक्षा पिलख्वाल, मीनाक्षी भाकुनी, अनूप, बबीता बिष्ट, अभिषेक कुमार क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहे। निर्णायक डा. दीवान नगरकोटी, रूप सिंह बिष्ट, तारादत्त डंगवाल, आनंद सिंह बिष्ट तथा धारा वल्लभ पांडे रहे।
विज्ञापन


इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी पीएल टम्टा, वन क्षेत्राधिकारीे बिनसर वन्यजीव विहार गोबिंद सिंह बिष्ट, पहरू के संपादक डा. हयात सिंह रावत, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के डॉ. दीवान नगरकोटी, क्लब महिंद्रा रिसोर्ट भैंसोड़ी के प्रबंधक हिमांशु मठपाल ने भी विचार रखे। प्रतियोगिता के संयोजक रघुवर जोशी ने सभी का आभार जताया। मौके पर ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुनील बाराकोटी, सरपंच संगठन के अध्यक्ष डूंगर सिंह, मल्ला स्यूनरा विकास मंच के अध्यक्ष चंदन सिंह, निर्णायक आनंद सिंह बिष्ट, तारा दत्त डंगवाल, प्रधानाचार्य नीरज जोशी, हंसा दत्त लोहनी आदि मौजूद थे। अध्यक्षता देव सिंह पिलख्वाल ने और संचालन ईश्वर जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें