फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिवसीय राज्य विज्ञान महोत्सव शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा है कि जिज्ञासा से ही नए-नए आविष्कारों का जन्म होता है। शिक्षकों को बच्चों में जिज्ञासा के गुणों का विकास करना चाहिए। चौहान एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज में चार दिवसीय राज्य विज्ञान महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने प्रतिभागी बाल वैज्ञानिकों से बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक रघुनाथ लाल आर्य ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता से बच्चों में विचारों का आदान-प्रदान होता है। महोत्सव के संयोजक मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी ने कहा कि महोत्सव से बच्चों में प्रतिभा का निखार आएगा। इससे पहले छात्राओं ने स्वागत गीत और वंदना की प्रस्तुति दी।

समारोह में गत वर्ष विज्ञान महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पौड़ी की छात्रा निकिता, नैनीताल के युगल किशोर जोशी, पौड़ी के राहुल को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। संचालन जीजीआईसी रानीखेत की प्रधानाचार्या नीलम नेगी ने किया। इस अवसर पर एससीईआरटी के उप निदेशक राम सिंह रावत, डीईओ (माध्यमिक) एचबी चंद, डॉ. राजेंद्र सिंह, मदनमोहन वर्मा, राजेंद्र बोरा, संदीप चौधरी, जिला समन्वयक विनोद राठौर, यूसी पांडे, डा. भुवन पांडे, सीमा जोशी, हीरा सिंह बोरा, भूपाल चिलवाल, कुलदीप जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, दिनेश रावत, डीसी पंत, प्रेम जोशी, सुरेश पाठाक, नीरू पांडे, पीसी पांडे, चंद्रकांत तिवारी, नितेश कांडपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें