फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित प्रभारी वनाधिकारी का स्पष्टीकरण मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कलक्ट्रेट में हुए जनता मिलन कार्यक्रम में फरियादियों ने नौ शिकायतें दर्ज कराईं। अधिकांश शिकायतें पेयजल, पेंशन, सड़क, पूर्ति विभाग से संबंधित थीं। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि जनता मिलन कार्यक्रम में मिली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उसकी निस्तारण आख्या तीन दिन के भीतर जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएं। प्रभागीय वनाधिकारी के अनुपस्थित रहने पर उन्होंने स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय अधिकारी जनता मिलन कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। अनुपस्थित रहने पर अधिकारियों से स्पष्टीकरण लेकर वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। बाड़ी बगीचा क्षेत्र में पेयजल लाइन लीक होने से पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता पेयजल एवं अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को मौके पर जाकर पेयजल लाइन को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

उन्होंने लाला बाजार में विभिन्न पेयजल संयोजनों में लीकेज की समस्या को ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न पेंशन प्रकरणों पर समाज कल्याण अधिकारी को खुद निगरानी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि 19 नवंबर को होने वाला जनता मिलन कार्यक्रम नगर निकाय निर्वाचन होने के कारण आयोजित नहीं किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित, उप जिलाधिकारी सदर विवेक राय, डिप्टी कलक्टर राहुल शाह, अभय प्रताप, मोनिका, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विनीता शाह, जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता केएस खाती, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें