फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट नहीं जलने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर में शाम के समय जलने वाली स्ट्रीट लाइटें फिर खराब हो गई हैं। लक्ष्मेश्वर, रानीधारा समेत ढूंगाधारा, एडम्स मार्ग में बीते शनिवार को स्ट्रीट लाइट नहीं जली और लोगों को अंधेरे में मार्ग से गुजरना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन शाम के समय स्ट्रीट लाइटें खराब हो रही हैं।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि मार्ग में झाड़ियां काफी ज्यादा हैं और रात के वक्त जंगली जानवरों के छिपे रहने का खतरा और चोरी की घटनाएं होने की भी संभावना बनी रहती है। इधर नवरात्र पर्व और रामलीला के दौरान इस मार्ग में काफी आवाजाही रहती है। हिमांशु बिष्ट, कमलेश जोशी, विजय जोशी, नीरज पथनी, दुर्गेश पंत, प्रेम जोशी, शांति भंडारी, रोहित पांडे आदि ने नगर पालिका से इस मार्ग में विद्युत व्यवस्था ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें