फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुआ दिखाई दिया तो शिकारी ने भी मचान की जगह बदली

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक के नैनोली गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिछले 11 दिनों से चला आ रहा अभियान बीते दो दिन बारिश के कारण बंद रहा। मंगलवार को मौसम साफ होने के बाद अभियान को फिर शुरू कर दिया गया। इधर सुबह गांव के निकट मंदिर के पास ग्रामीणों को तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


मौके पर वन विभाग की टीम शिकारी को लेकर पहुंची लेकिन तब तक तेंदुआ भाग चुका था। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ सुबह मंदिर के आसपास घूम रहा था। इसके बाद वन कर्मियों ने कांबिंग शुरू की, लेकिन घास काफी होने के कारण आगे नहीं जा सके। इधर शिकारी हरीश सिंह ने गांव के मंदिर के पास मचान बनाना शुरू कर दिया है।

उन्होंने बताया कि इस जगह तेंदुआ दिखाई दिया है हो सकता है वह दोबारा इसी जगह पर फिर दिखाई दे। इधर वन क्षेत्राधिकारी बिशन लाल ने बताया कि अभियान को अब तक 11 दिन हो गए हैं। 15 दिन बाद अभियान को बंद कर दिया जाएगा उसके बाद नए सिरे से तेंदुए को मारने की अनुमति उच्चाधिकारियों से ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें