फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने को डायट निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा है कि शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। जिला स्तर पर प्रतिभा दिवस का आयोजन करें। प्रतिभा दिवस के लिए प्रतिभावान शिक्षक और विद्यार्थियों की सूची तैयार की जाए। डीएम डायट में सलाहकार समिति की बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने डायट परिसर का निरीक्षण किया। पुराने भवनों की मरम्मत के निर्देश दिए। टेंडर कराकर छात्रावास की सामग्री क्रय करने को क्रय समिति में जिला सूचना अधिकारी को सदस्य नामित करने को कहा। डीएम ने कहा कि जिले में जहां पर भी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय बंद किए जाने आवश्यक हैं, उसकी रिपोर्ट दें। डीएम ने प्रवक्ता गोपाल सिंह गैड़ा द्वारा संपादित मूल्य आधारित शिक्षा शिक्षण संदर्भिका का भी विमोचन किया।

सेवारत प्रशिक्षण के लिए एमटी व्यवस्था सहित ब्लॉक के हेडमास्टरों को ट्रेनिग दी जाए। योग, शारीरिक और बाल विकास शिक्षा को महत्व देने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने को कहा। प्राचार्य को निर्देश दिए कि ऐसे कार्यक्रम आयोजित करें, जिनका लाभ शिक्षकों को मिले और प्रशिक्षण संस्थान की अपनी अलग पहचान बने। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, डीईओ बेसिक राय साहब यादव, डॉ. हरेंद्र अधिकारी, प्राचार्य सीटीईएमवी कालेज हल्द्वानी डॉ. हेम जोशी, डॉ. हरीश जोशी, प्रकाश पंत, विद्या कर्नाटक, विनोद राठौर, गोपाल बिष्ट आदि उपस्थित थे। संचालन प्रवक्ता डॉ. भुवन चंद्र पांडेय और हेम चंद्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें