फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय माल्या को विदेश भागने में केंद्र जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने आरोप लगाया है कि नौ हजार करोड़ का बैंक घोटाला करने वाले उद्योगपति विजय माल्या को विदेश भगाने में प्रधानमंत्री कार्यालय, वित्त मंत्री, सीबीआई अधिकारी, बैंकिंग संस्थान एसबीआई की भूमिका संदिग्ध रही है। केंद्रीय वित्त मंत्री इस्तीफा दें । टम्टा यहां पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन


आरएसएस प्रमुख के हाल में दिए बयान पर प्रति क्रिया व्यक्त करते हुए टम्टा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को उनके प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं हैं। आरएसएस ने अंग्रेजों के साथ मिलकर स्वतंत्रता के आंदोलन को लगातार कमजोर किया। हिंदू महासभा के अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में बंगाल और पंजाब सिंध में सरकारें संचालित कर स्वतंत्रता आंदोलन को तोड़ने का काम किया गया। आरोप लगाया कि दिल्ली में सरकार को मोदी द्वारा नहीं बल्कि नागपुर मुख्यालय आरएएसएस से संचालित हो रही है। केंद्र ने पूरे देश में जीएसटी तो लागू कर दिया, लेकिन पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में नहीं लाया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि एनएच घोटाले में राज्य सरकार सफेदफोश नेताओं को बचाने का कार्य कर रही है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा, बिटटू कर्नाटक, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश बिष्ट, राजेंद्र बाराकोटी, त्रिलोचन जोशी, पूरन रौतेला, मोहन सिंग्वाल, गीता ठाकुर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें