फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खी पालन कर कृषक आर्थिक रुप से बनें समृद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। इफ्को द्वारा विश्व मधमुक्खी दिवस पर हवालबाग विकासखंड के ग्राम पंचायत पाखुड़ा में आयोजित किसान सभा में क्षेत्र अधिकारी विनोद कुमार जोशी ने कहा कि मधुमक्खी का कृषि, कृषि उत्पादकता, किसान के लिए विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि मधुमक्खी पालन कर किसान आर्थिक रूप से समृद्ध बनें।
विज्ञापन

जोशी ने कहा कि देश में 2022 तक किसानों की आय दुगनी करने का लक्ष्य रखा गया है। मधुमक्खी पालन इसमें महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है। यदि वैज्ञानिक तरीके से मधुमक्खी पालन किया जाए तो फसलों की उत्पादकों में भी बढ़ोतरी होती है क्योंकि मधुमक्खी फसलों के परागण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। उन्होंने कहा कि किसान परंपरागत कृषि को छोड़ वैज्ञानिक तकनीक से खेती कर कृषि उत्पादकता बढ़ाएं। किसानों को इफ्को के जैव उर्वरक, सागरिका (समुद्री घास) के बारे में बताया। साथ ही उनकी उपयोग की विधि बताई। साधन सहकारी समिति देवस्थल के प्रभारी सचिव योगेश पंत समिति की योजनाओं की जानकारी दी। इफ्को की ओर से किसानों को 20 पैकेट सागरिका, 10 पैकेट जैव उर्वरक निशुल्क बांटे गए। ग्राम प्रधान जोगा राम ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर रवींद्र सिंह, महेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, भगवती देवी, पान सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें