फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालक चारा प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ग्रामीण समाज कल्याण समिति (ग्रास) तल्ला चीनाखान द्वारा नाबार्ड के अंतर्गत विभिन्न गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पशु विभाग के पशु चिकित्साधिकारी, पशु प्रसार अधिकारियों ने पशुपालन के संबंध में जानकारी दी। वक्ताओं ने पशुपालकों से चारा प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने और प्रत्येक माह पेट के कीड़ों की दवा जानवरों को अवश्य देने को कहा।
विज्ञापन


पशु प्रसार अधिकारी पातलीबगड़ अंजना आर्या ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में उन्नत नस्ल के पशु, चारा प्रबंधन, दवा, टीकाकरण आदि में जागरूकता का अभाव होने से भी पशुपालन को व्यवसायिक रूप में नहीं अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में नस्ल सुधार के लिए पहाड़ी गाय का बैफ एवं पशुपालन विभाग द्वारा गर्भाधान कराना चाहिए और पशुओं को टीका अवश्य लगाना चाहिए। डॉ.करन गुप्ता ने पशुपालकों से चारा प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने और प्रत्येक माह पेट के कीड़ों की दवा जानवरों को अवश्य देने के कहा।

ग्रास संस्था अध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि नाबार्ड द्वारा कृषक क्लबों के उत्थान के लिए समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाते हैं। जिसका किसानों को लाभ लेना चाहिए। इस मौके पर जानकी देवी, गुड्डी देवी, प्रियंका बिष्ट, दीपा गंगोला, दया देवी, आनंद सिंह, मनोज जोशी, राम सिंह, मंजू रौतेला, तारा देवी, तुलसी अधिकारी, लीला जोशी, किरन बिष्ट, देवेंद्र भाकुनी, प्रेमा पांडे, हेमा बिष्ट, भूपेंद्र चौहान, दीपा सिराड़ी, चंचल लोहनी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें