फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोद लिए गांव में ग्रामीणों को जागरूक कर रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसपी पी रेणुका देवी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले एक गांव में ग्रामीणो को कानून, यातायात और नशे के दुष्प्रभावों, बाल अपराधों और महिला संबंधी अपराधों की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने थाना प्रभारियों को गोद लिए गांवों में साइबर अपराधों, बैंक धोखाधड़ी के बारे में जागरूक करने के अलावा युवा बेरोजगारों का सही मार्गदर्शन करने के भी निर्देश दिए हैं। मालूम हो कि एसएसपी ने कुछ दिन पूर्व सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र के अंतर्गत एक-एक गांव को गोद लेने और वहां के निवासियों को कानून की विभिन्न जानकारियां देने के निर्देश दिए थे।

इधर जिले के विभिन्न पुलिस थानों में पुलिस द्वारा क्षेत्र के एक गांव में जाकर ग्रामीणों को जागरूक करने का काम शुरू कर दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें