फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा समिति के निर्देशों का पालन कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रदेश के मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने जिलाधिकारी, एसएसपी और परिवहन विभाग के अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित सड़क सुरक्षा समिति के निर्देशों का पालन कराने को कहा है। उन्होंने जिलाधिकारी को जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट का परिवहन, पुलिस, लोनिवि की टीम से निरीक्षण कराते हुए संबंधित स्थलों में सुधारीकरण की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश देते हुए उन्होंने 2020 तक 50 प्रतिशत से कम दुर्घटनाओं में कमी लाने को कहा है। लोनिवि अधिकारियों को सभी ब्लैक स्पॉट का आडिट करते हुए 31 मार्च तक आगणन का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जबकि जिलाधिकारी को संयुक्त टीम से निरीक्षण कराते हुए सुधारीकरण की प्रक्रिया शुरू करने और दुर्घटना संभावित क्षेत्र के चिह्नीकरण के संबंध में संयुक्त टीम गठित कर तत्काल आख्या प्रेषित करने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए टैक्सी यूनियन, ट्रक यूनियन, डंपर यूनियन के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए। उन्होंने वाहनों की चेकिंग के दौरान सेफ्टी बेल्ट का प्रयोग समेत यातायात के सभी नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं इसका ख्याल रखने को कहा। बैठक में जिलाधिकारी ईवा आशीष, एसएसपी पी रेणुका देवी के अलावा लोनिवि, संभागीय परिवहन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, शिक्षा विभाग, पालिका के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें