फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की स्थिति बदहाल : तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि पार्टी राज्य की दिन प्रतिदिन गंभीर होती जन समस्या को लेकर चिंतित है। राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं कानून व्यवस्था की स्थिति काफी खराब हो गई है। इसको लेकर राज्य में जन आक्रोश बढ़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य की स्थायी राजधानी गैरसैंण घोषित करने को लेकर लगातार सक्रिय है, लेकिन स्थायी राजधानी के नाम पर कांग्रेस की सरकार हो या भाजपा की दोनों जनता को गुमराह कर रहे हैं। जिसे जनता बहुत दिन तक बर्दाश्त करने वाली नहीं है। उन्होंने बताया कि पार्टी के केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक सात जनवरी को दोपहर 12 बजे से रामनगर (नैनीताल) में होगी। बैठक में सांगठनिक मामलों के साथ पार्टी के आगामी कार्यक्रमों का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें