अल्मोड़ा। 13.75 करोड़ लागत से निर्माणाधीन कपिलेश्वर-बानड़ी देवी पेयजल पंपिंग योजना के बानणी देवी मंदिर के पास बनाए मुख्य पेयजल टैंक तक मंगलवार को पानी पहुंच गया है। इसका लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक पूर्व विधानसभा गोविंद सिंह कुंजवाल ने किया। बानणी देवी मंदिर तक पानी पहुंचने पर क्षेत्रीय जनता ने हर्ष जताया और छोलिया नृत्य, झोड़े और चांचरी गाए। कुंजवाल ने जल निगम को शीघ्र पेयजल वितरण लाइन बिछाकर पानी की आपूर्ति के निर्देश दिए हैं।
कुंजवाल ने कहा कि उच्यूर और विशौद पट्टी के दर्जनों गांवों में गंभीर पेयजल सकंट है। बानड़ी देवी तक पानी पहुंचना उनके राजनीतिक जीवन का एक बड़ा मकसद पूरा हुआ है। जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लाभान्वित होने वाले गांवों में पेयजल लाइन बिछाकर शीघ्र ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराएं।
उन्होंने कहा कि शासन द्वारा योजना का बजट रोकने पर उन्होंने 15 अक्तूबर से आमरण अनशन पर बैठने की सूचना दी थी। जिसके बाद शासन से धनराशि अवमुक्त हो गई है। विभाग शीघ्र वितरण लाइन बिछाने का काम पूरा करे। योजना के पूरे होने से सत्यों, रालाकोट, चौमू, कलसीमा, सिमल्टी, जिफल्टा, असोटा, मालता, पौधार, कल्टानी, तोली, सहित 21 गावंों को लाभ मिलेगा। जल निगम के अधिशासी अभिंयता वीपी मौर्या ने कहा कि योजना का काम जल्द पूरा कराया जाएगा। अध्यक्षता बची सिंह कुमय्यां और संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीवान सतवाल ने किया। पूर्व प्रमुख महेंद्र मेर, दीवान आर्य, रमेश मेलकानी, त्रिलोक सिंह रावत, रमेश शास्त्रत्त्ी, प्रधान संगठन अध्यक्ष शिवराम आर्य, धीरेंद्र बोरा, मोहन नगरकोटी, पूरन पांडे, मनोज रावत, हरीश डसीला, देवेंद्र धौनी, देवेंद्र बिष्ट, मोहन सिंह ढैला, अनिल मेर, जीवन सिंह, आनंद चौहान, नवल रावत आदि मौजूद थे।