फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती से शराब की दुकान हटाने को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। बस्ती के पास खुली शराब की दुकान नहीं हटाने से ग्राम दन्यों के ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों और उपपा ने जिला प्रशासन द्वारा बस्ती से शराब की दुकान नहीं हटाने पर नाराजगी जताते हुए भतरौंजखान बाजार में जुलूस निकाला और शराब की दुकान हटाने की मांग की।
विज्ञापन


भतरौंजखान चौराहे पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि शराब की राजनीतिक पहुंच पुरानी है। इस व्यवसाय को राजनेता और अधिकारियों का संरक्षण रहा है। उन्होंने प्रशासन से बस्ती से शराब की दुकान हटाने की मांग की। जनसभा को रेखा धस्माना, जीवन चंद्र, अमीनुर्रहमान के अलावा रूबीना, लालमणि, किरन, आसमा ने संबोधित किया।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि प्रशासन ने लोगों की मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी। धरने पर तमीना बेगम, परवीन बेगम, शबनम बेगम, साइना के अलावा काफी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें