फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज का मलबा खेतों में घुसने से फसल चौपट

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का मलबा खेतों में घुस जाने से सब्जी तथा फसल चौपट हो रही है। मजदूरों के गंदगी फैलाने से संक्रमित रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। दीप कृषक क्लब रैखोली के बैनर तले महिला काश्तकारों का शिष्टमंडल शुक्रवार को डीएम से मिला और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



महिलाओं ने बताया कि इन दिनों मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेडिकल कालेज का मलबा खेतों में घुस रहा है। इस कारण खेतों में फसल बुआई तथा सब्जी उत्पादन में दिक्कतें हो रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण खेतों में गेहूं, मडुवा, धान, गहत, सोयाबीन, उड़द आदि की खेती तथा सब्जी लगाते हैं। खेती ही उनकी आजीविका का मुख्य आधार भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेडिकल कालेज का मलबा खेतों में घुसने से फसल तथा सब्जी नष्ट हो जा रही है।


इससे काश्तकारों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण में लगे मजदूर आसपास गंदगी भी फैला रहे हैं। इस कारण संक्रमित रोग फैलने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने डीएम से समस्या का समाधान करने की मांग की। इस मौके पर ममता देवी, लीला भंडारी, कमला कनवाल, विमला कनवाल, गीता भंडारी, ज्योति मेहता, जमुना भंडारी, अनीता भंडारी, विमला भंडारी, दीपा भंडारी, भगवती देवी, तुलसी देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें