फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासी में चोरों ने दो घरों के तोड़े ताले, अस्सी हजार की नकदी साफ

विज्ञापन
मासी गांव में चोरों द्वारा खंगाली गई अल्मारी व बिस्तर आदि। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
चौखुटिया। (अल्मोड़ा)। मासी में चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर एक घर से अस्सी हजार की नकदी चुरा ली है जबकि दूसरे घर से चोरी नहीं हुई है। पुलिस ने मौका मुआयना कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने मासी गांव में शिवदत्त मासीवाल के नए मकान का ताला तोड़ने के बाद अलमारी तोड़कर उसमें रखे अस्सी हजार रुपये चुरा लिए हैं। साथ ही उनका आधार कार्ड भी गायब है। उक्त कमरे में अलमारी और बिस्तर आदि को भी अस्त-व्यस्त किया गया है। बताया गया है कि शिवदत्त मासीवाल और उनकी पत्नी पुराने मकान में सोये थे। सुबह उठने पर घटना का पता चला। इस मामले में उनके बेटे संतोष मासीवाल ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करा दी है।
चोरों ने गांव में ही नवीन मासीवाल के घर का ताला भी तोड़ा है अलबत्ता उसमें कुछ भी चोरी नही हुआ है। इधर थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि मौका मुआयना करने के बाद लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें