फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 साल के बच्चे में पोलियो जैसे लक्षण

Thu, 19 Feb 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां दुगालखोला में रहने वाले एक बच्चे में पोलियो जैसी बीमारी के लक्षण पाए गए हैं। इसके मद्देनजर बच्चे के रक्त के नमूने को जांच के लिए लखनऊ भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक दुगालखोला निवासी आठ साल के एक बच्चे का पैर जन्म से ही कमजोर है। उसका काफी समय से इलाज चल रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एके सिंह ने बताया कि इस बच्चे के रक्त के नमूने को जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पोलियो के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। उनका कहना है कि अभी इसे पोलियो कहना ठीक नहीं होगा। उन्होंने बताया कि साल भर में एक-दो ऐसे मामले आ जाते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें