फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटक बेशुमार, सड़कें जाम से बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सीजन में एक बार फिर से पर्यटन नगरी की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। जगह-जगह पर जाम लगने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल सड़क किनारे खड़ा करने वाले दोपहिया वाहन चालकों पर पुलिस का बस नहीं चल रहा है। जिसके चलते जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

रानीखेत में इन दिनों पर्यटन सीजन चरम पर है, लेकिन नगर में लग रहे पल-पल जाम से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि पुलिस ने जगह-जगह कर्मचारी तैनात किए हुए हैं, लेकिन सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहन चालकों पर पुलिस का डंडा नहीं चल पा रहा है। पूरे नगर में नजर डाली जाए तो दुकानों के आगे बेतरतीब वाहनों को खड़ा किया जा रहा है, जिसके चलते सड़क सिकुड़ जा रही है और वाहनों को पास करने की जगह नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रानीखेत में यातायात व्यवस्था लंबे समय से चरमराई हुई है। पुलिस और प्रशासन ने कई बार बैठकें बुलाकर रणनीति बनाई, लेकिन पुलिस के अभियान भी यातायात व्यवस्था को दुरुस्त नहीं कर पा रहे हैं। ठीक पर्यटन सीजन में यातायात व्यवस्था चरमराने से लोग परेशान हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी ने कहा कि पर्यटन सीजन में रोडवेज वाहनों के लिए वन वे व्यवस्था को लागू किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पुलिस को बेतरतीब खड़ा करने वाले दोपहिया वाहन चालकों पर भी नकेल कसनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें