रानीखेत (अल्मोड़ा)। स्वतंत्रता सेनानी स्व. जय दत्त वैला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव छात्र-छात्राओं ने बहुरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर मुख्य अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह भंडारी ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह भंडारी और महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.पीके पाठक ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने भांगड़ा, बगवाल समेत कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राचार्य प्रो. पीके पाठक ने महाविद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह भंडारी ने छात्र छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस दौरान कॉलेज के शिक्षक, शिक्षिकाओं समेत कई लोग मौजूद थे।
ये विद्यार्थी हुए सम्मानित
हिंदी में भावना, अंगेजी में नेहा यादव, इतिहास में नवदीप नेगी, राजनीति विज्ञान में आफरीन, समाजशास्त्र में भारती, भूगोल में नसीम बानो, अर्थशास्त्र में रीता, संगीत में अनिल रावत, रसायन विज्ञान में कंचन नेगी, भौतिक विज्ञान में दीपक जनी, गणित में भूपेंद्र सिंह, वनस्पति विज्ञान में हिमानी पंत, जंतु विज्ञान में जय श्री नेगी, वाणिज्य में ऋषभ मेहता, क्रीड़ा में चैंपियन छात्र अनिल और पूजा अधिकारी।