फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी ज्वारनैड़ी के अभिभावकों का आंदोलन स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
जैंती (अल्मोड़ा)। राजकीय इंटर कॉलेज ज्वारनैड़ी से जीआईसी गंगानगर मोतियापाथर संबद्ध किए गए रसायन विज्ञान प्रवक्ता विपिन चंद्र पांडे का संबद्धीकरण अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक द्वारा निरस्त करने के बाद अभिभावकों ने आंदोलन स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि जीआईसी ज्वारनैड़ी के रसायन विज्ञान प्रवक्ता विपिन चंद्र पांडे को कुछ समय पूर्व जीआईसी गंगानगर मोतियापाथर संबद्ध कर दिया गया था। इससे जीआईसी ज्वारनैड़ी में रसायन प्रवक्ता का पद खाली होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। आक्रोशित अभिभावकों ने प्रवक्ता के मूल विद्यालय में तैनाती की मांग को लेकर 24 अप्रैल को जीआईसी ज्वारनैड़ी के प्रधानाचार्य के घिराव का एलान किया था।

बुधवार को अभिभावक जीआईसी ज्वारनैड़ी पहुंचे और उन्हें प्रधानाचार्य पान सिंह बिष्ट ने बताया कि मंडलीय अपर निदेशक माध्यमिक ने शिक्षक का संबद्धीकरण निरस्त कर तीन दिन के भीतर मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


इसके बाद अभिभावकों ने घिराव स्थगित कर दिया। वार्ता में एसएमसी अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, गुमान सिंह, भवान सिंह, चंदन सिंह, पान सिंह, मोहनी देवी, राम सिंह, विशन सिंह, नवीन चंद्र, देवेंद्र सिंह, गोधन सिंह, बची सिंह, कुंदन सिंह, प्रेम सिंह, रमा देवी, प्रेमा देवी आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें