फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकुल सिंह बिष्ट एवं पार्टी को लोकगीत में ए ग्रेड मिला

विज्ञापन
नव हिमालय लोक कला समिति अल्मोड़ा के कलाकारों का दल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

 आकाशवाणी महानिदेशालय ने नव हिमालय लोक कला समिति के संचालक गोकुल सिंह बिष्ट एवं उनकी पार्टी को कुमाऊंनी लोकगीत में ए ग्रेड में चयनित किया है।

विज्ञापन

आकाशवाणी महानिदेशालय ने कुछ समय पूर्व स्वर परीक्षा आयोजित की थी। जिसमें नव हिमालय लोक कला समिति के गोकुल सिंह बिष्ट और सोलह सदस्यीय दल को आकाशवाणी दिल्ली ने ए ग्रेड में चुना है।

दल में गोकुल सिंह के साथ वरिष्ठ लोक गायक दीवान कवनाल,  मुकुल कुमार, जीवन चंद्र, ललित पांडे, प्रदीप कुवार्बी, अनिल कुमार, प्रमोद कुमार, पंकज कुमार, प्रकाश सनवाल, शीला पंत, हेमा भट्ट, नीमा भंडारी, दीपिका आर्या, रेखा, हिमांशी बिष्ट हैं। इससे पहले दल आकाशवाणी अल्मोड़ा सेे बी-हाई ग्रेड प्राप्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दल को ए ग्रेड मिलने पर वरिष्ठ साहित्यकार त्रिभुवन गिरि महाराज, रंगकर्मी नवीन बिष्ट, कुमाऊं लोक कलाकार संघ के अध्यक्ष शेखर जोशी, गोपाल चम्याल, भास्कर साह, नारायण सिंह थापा, विमला बोरा, रमाशंकर, नरेश बिष्ट, राजीव गुरुरानी, दीपक जोशी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त है। दल के संचालक गोकुल सिंह का कहना है कि संस्था पिछले कई सालों से लोक संगीत, नृत्य लोक नाट्य के क्षेत्र में कार्य करते आ रही है। भविष्य में भी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य करते रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें